अहमदाबाद मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के नव निर्वाचित पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों का शपथग्रहण समारोह आज दिनांक ३१ जुलाई रविवार को श्री कैलादेवी मंदिर, कबीर चौक, साबरमती, अहमदाबाद में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज के उपाध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश जी जडिया, लीमडी समाज के अध्यक्ष श्री हंसमुख मिश्रीलाल जी खजवानिया विशेष आंमत्रित अतिथि थे। नव निर्वाचित अध्यक्ष श्री नरेश भगवान सहाय जी बबेलिया, उपाध्यक्ष श्रीमती संगीता राजेन्द्र जी बुक्कण, महामंत्री श्री संजय चुन्नीलाल जी घड़ियाव, कोषाध्यक्ष श्री विकास जी देवाल, सह कोषाध्यक्ष श्रीमती नीरूबाला झुन्नालाल जी घड़ियाव को सभी समाज बंधुओं की उपस्थिति में शपथ ग्रहण की।
अहमदाबाद मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के महिला प्रकोष्ठ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को वरिष्ठ महिला श्रीमती गीता देवी चंपालाल जी डांवर ने पद की शपथ दिलाई।
इस बार अहमदाबाद मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के नवयुवक मंडल का भी गठन किया गया है और इसे श्री राजेन्द्र नंदलाल जी कड़ेल ने शपथ दिलाई।
श्री चंद्रप्रकाश जी जडिया ने इस अवसर उपस्थित समाज बंधुओं को संबोधित किया।






